ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जमना जैसानी फाउंडेशन ने गुप्तेश्वर मंदिर मै पहुंचकर भगवान शिवशंकर को जलमग्न कर बारिश की कामना की गई

जमना जैसानी फाउंडेशन ने गुप्तेश्वर मंदिर मै पहुंचकर भगवान शिवशंकर को जलमग्न कर बारिश की कामना की गई

हरदा /संसार के प्राणी मात्रा के लिए जल अति आवश्यक माना गया है किंतु इस बार मध्य प्रदेश में इंद्रदेव शायद रुठे हुए हैं और जिसके कारण हरदा में पिछले वर्षों की तुलना में आधे से भी कम बारिश हुई है जिसके कारण किसानो की फसले खेतों में सूखने लगी है मनुष्य का जीवन चक्र अस्त व्यस्त होने की स्थिति में ना आ जाए इसी को ध्यान में रखते हुए जमुना जैसानी फाउंडेशन के तत्वाधान में हरदा स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान गुप्तेश्वर का जल अभिषेक कर उनसे क्षेत्र में बारिश करने की प्रार्थना की । ज्ञात हो की इसी प्रकार आज से कुछ साल पहले भी इसी प्रकार की स्थिति निर्मित हो गई थी तब जमना जैसानी फाउंडेशन द्वारा भगवान गुप्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर उन्हें जलमग्न किया गया था इसके बाद भगवान भोलेनाथ की कृपा से उसे वर्ष अच्छी वर्षा हुई इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार पुनः फाउंडेशन द्वारा अपने सभी सदस्यों के साथ गुप्तेश्वर महादेव में जल अभिषेक कर भगवान गुप्तेश्वर को जलमग्न किया गया।पंडित गणेश शर्मा ,कमलेश शर्मा के द्वारा पूजन करवाया गया। अनिल वैद्य ने बताया की शास्त्रों के अनुसार जब भी कोई कष्ट होता है तो भोलेनाथ की शरण मे जाने से बह कष्ट दूर हो जाता है ।आज हमारा प्रदेश वर्षा कम होने से भीषण गर्मी से बेहाल हो रहा है ।किसानो की फसल सूख रही है गर्मी और उमस ने जनमानस को बेहाल कर दिया है ।बारिश हो तो जीवन सुचारू रूप से चल सके ।इन्ही सब बातो को लेकर भगवान गुप्तेश्वर महादेव से विनती करने सभी मित्रो के साथ उनका आशीर्वाद लेने आए है ।उनका रुद्र अभिषेक कर उन्हें जलमग्न किया है ताकि प्रदेश और जिले में बारिश हो और सभी प्राणी सुखी हो सके ।शांति कुमार जैसानी ने बताया की भारत देश कृषि प्रधान देश है और कृषि आज भी वर्षा पर निर्भर है ।वर्षा न होने से हमारे खेत सूखे पड़े है फसलों को पानी की आवश्कता है और ऐसे समय इंद्र देव रूठे हुए लगते है जिसके कारण पूरा सावन मास सुखा चला गया ।अगर अभी भी वर्षा नहीं हुई तो किसानों की फसल खराब हो रही हैं वो पूरी तरह खराब हो जाएंगी ।जिससे पूरा जनमानस प्रभावित होगा फिर चाहे किसान हो मजदूर हो या व्यापारी सभी को तकलीफ उठानी पड़ेगी ।इसी लिए फाउंडेशन के सभी मित्रो ने भगवान भोलेनाथ से वर्षा हेतु प्रार्थना की है। सुबह से पूजन अर्चन कर रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को जलमग्न किया गया है ताकि हमारी प्रार्थना जल्दी सुनी जाए और प्रदेश और जिले में वर्षा हो और सभी को इस संकट से छुटकारा मिल सके ।इस अवसर पर जमना जैसानी फाउंडेशन के राजेंद्र शर्मा, शशांक बादर, दीपांशु सोनी ,गणेश जोशी,सुदीप मंडलोई,सौरभ काशिब ,बंटी गुहा ,हरिओम धनगर, अशोक दूबे, ज्ञानेश तिवारी अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।आरती उपरांत प्रसाद वितरण कर सभी ने ब्राह्मणों से आशीर्वाद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.