ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भाजपा कमल पटेल का बड़ा बयान…….. __________________ कांग्रेसी बहरूपिए देश से माफी मांगे: कमल पटेल

भाजपा कमल पटेल का बड़ा बयान……..
__________________
कांग्रेसी बहरूपिए देश से माफी मांगे: कमल पटेल
__________________
हरदा /भोपाल । अयोध्या में रामलला के विराजने पर भाजपा के कद्दावर एवं किसान नेता, प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जारी बयान में कहा कि कांग्रेस कहती रही कि अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो देश के दो टुकड़े हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बहरूपिये बनकर भगवान श्री राम को काल्पनिक मानते रहे। मंदिर बनाने का विरोध करते रहे। 56 साल इन्होंने देश पर राज किया लेकिन रामलला टेंट में ही रहे। जब हिंदू अपने आराध्य के लिए एकजुट हुआ तो उन्होंने हिंदुओं के ऊपर गोलियां चलवाई कारसेवकों की हत्या करवाई।*
*पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि उनकी सरकारों ने कोर्ट में हलफनामें देते हुए कहा कि राम जन्मे ही नहीं। लेकिन जब हिंदू जागा तो देश के माथे पर जो कलंक रूपी ढांचा था , उसको ढहा दिया।*
*उन्होंने कहा कि जब पूरा देश भगवामय हो गया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ उसमें रामलला विराजमान हो गए। तब कांग्रेसी बड़ी बेशर्मी से कह रहे है कि हमारा सपना साकार हो गया लेकिन यह सत्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश का नेतृत्व संभाला तो उन्होंने कहा हम तिथि भी देंगे और उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कर रामलला को बिराजेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने जो कहा सो किया।
पटेल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले बहरूपिया हैं । इसीलिए इनको देश से माफी मांगना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.