ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

भ्रष्टाचार चरम पर बर्फी की तरह उखड़ रही है सड़क विधायक शाह ने जताई नाराजगी

भ्रष्टाचार चरम पर
बर्फी की तरह उखड़ रही है सड़क
विधायक शाह ने जताई नाराजगी

हरदा जिले की सड़कें, चढ़ रही है भ्रष्टाचार की भेंट अधिकारी खुद ही लगे हैं ठेकेदारों की कमियों को समेट । ऐसा ही एक मामला जिले की टिमरनी विधानसभा के ग्राम कुहीग्वाडी से तजपुरा के बीच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़क में देखने को मिला हैं
जिसकी शिकायत 6 दिवस पहले ग्रामीणों द्वारा विधायक कुंवर अभिजीत शाह को दी गई थी । जिसके बाद विधायक द्वारा संबंधित विभाग के ( A.E ) राम कुमार नायक को सड़क निर्माण में हो रही अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विषय से फोटो एवं वीडियो भेज कर अवगत करा दिया गया था ।परंतु 6 दिन बाद भी कोई जांच या कार्यवाही न होने के कारण क्षेत्रीय विधायक को खुद ही सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए जाना पड़ा ।
जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण में बहुत ही घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है । एवं सड़क भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी हैं । जिसमे मिट्टी के ऊपर ही डामर बिछा कर सड़क बनाई जा रही हैं ।डामर की सड़क के टुकड़े मात्र 10 से 15 mm थिकनेस के हैं ,जिन्हें हाथ से दबाने पर वह भुर भूरा कर टूट जाते हैं ।
जिससे पता चलता है की डामर की मात्रा भी मापदंडों से बहुत कम डाली गई हैं।
ये बात जब विधायक द्वारा विभाग के बड़े अधिकारीयों को बताई गई तो अधिकारी भी ठेकेदार को बचाते हुए नजर आए । जिसपर क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियो को लैब टेस्ट एवं consistancy (कंसिस्टेंसी )टेस्ट करवा कर लिखित तौर पर रिपोर्ट साझा करने हेतु कहा एवं विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह हिदायत भी दी की जांच एकदम निष्पक्ष होनी चाहिए । क्योंकि इस रोड के एक सैंपल को लेकर में ( विधायक ) भी खुद भी इस रोड के टुकड़ों को प्राइवेट लैब से जांच कराकर दोनो रिपोर्ट्स की तुलना करेंगे एवं भ्रष्टाचार होने पर इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे । जिसके बाद संबधित विभाग के अधिकारियों के जवाब से ना खुश होकर जिला कलेक्टर को भी विधायक द्वारा फोन लगाकर इस चल रहे भ्रष्टाचार की जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.