ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जिले के सभी पटाखा लायसेंस निरस्त

जिले के सभी पटाखा लायसेंस निरस्त 

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि जिले में पूर्व में पटाखा निर्माण और होलसेल विक्रय संबंधी 23 पटाखा लायसेंस क्रियाशील थे, जिसमें से शासन स्तर से राजेश अग्रवाल व सोमेश अग्रवाल के कुल 2 लायसेंस पूर्व में निरस्त किये जा चुके है। अन्य 21 लायसेंस जिले स्तर से निरस्त कर दिये गये हैं। उन्होने बताया कि अब पटाखा निर्माण या होलसेल विक्रय संबंधी कोई भी लायसेंस सक्रिय स्थिति में नहीं है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जो 21 लायसेंस जिला स्तर से निरस्त किये गये है,
रहटाखुर्द में आतिशबाजी निर्माण लायसेंस, सोमेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल का ग्राम रहटाखुर्द में एलई-3 माइक्रो कार्ड की सुविधा हेतु लायसेंस, प्रदीप अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल ग्राम कुंजरगांव में आतिशबाजी निर्माण लायसेंस, प्रदीप अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल का ग्राम कुंजरगांव में एलई-3 माइक्रो कार्ड की सुविधा हेतु लायसेंस, राजेश पिता नंदलाल अग्रवाल का ग्राम बैरागढ़ में बारह मासी फुटकर पटाखा विक्रय लायसेंस,निजामउद्दीन आत्मज मोहम्मद मूसा का ग्राम दूधकच्छखुर्द में आतिशबाजी निर्माण लायसेंस, प्रदीप अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल का नगर पालिका द्वारा निर्धारित फुटकर पटाखा विक्रय लायसेंस, मोहम्मद हुसैन पिता गुलाम हुसैन का दुकान मानपुरा एवं गोदाम रहटाखुर्द में एलई 5 एवं बारहमासी पटाखा विक्रय लायसेंस, मोहसिन खान पिता सरफराज खान का दुकान मानपुरा एवं गोदाम रहटाखुर्द में एलई 5 एवं बारहमासी पटाखा विक्रय लायसेंस, नीरज टांक पिता गणेश टांक का नगर पालिका के पीछे हरदा में बारहमासी फुटकर पटाखा विक्रय लायसेंस तथा रमेश पिता लक्ष्मीनारायण हेड़ा का खिरकिया में बारहमासी फुटकर पटाखा विक्रय लायसेंस भी निरस्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.