ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मतदान केंद्र पर चार लोगों को लगा करंट एक की मौत तीन गंभीर घायल कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मतदान केंद्र पर चार लोगों को लगा करंट एक की मौत तीन गंभीर घायल

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

हरदा। हरदा विधानसभा
क्षेत्र ग्राम धनगांव में पोलिंग बूथ पर अभी सुबह 8बजे के लगभग वोट डालने गए मतदाताओं को करंट लग गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर घायल है। घायलों को ग्रामीणों अपने साधन से हरदा जिला अस्पताल लेकर आए ।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार मतदान केंद्र पर अधिकारियों द्वारा टेंट निकालने को कहा था। टेंट दूसरी जगह रखने के निर्देश वहा पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिए गए थे। तभी 11 केबी विद्युत लाइन से टेंट के पाइप टकरा गए। और ये हादसा हो गया। पोलिंग बूथ एजेंट लोकेश विश्नोई ने बताया कि करंट लगने से घटना हुई है। हम लोगो ने जिला अस्पताल लेकर आए है।
मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई के पास पहचान पत्र नहीं था । वो लेने रहा था। मैं बाहर निकल तो देखा 4 लोग टेंट से चिपके पड़े थे। मेरे भाई की मौत हो गयी। उनको टेंट हटाने को अधिकारियों ने कहा था।
करंट लगने से सुनील पिता भूरेलाल उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हो गई। वही सचिव अनिल विश्नोई, ब्रज विश्नोई, सहित कैलाश नाम के तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि करंट लगने से हमारा बेटा चला गया। पुलिस कर्मियों ने टेंट हटाने को कहा था।
मालूम हो कि मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। इस घटना की जांच होना चाहिए। सूत्रों की माने तो केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा टेंट निकालकर अन्य जगह रखने को कहा गया था। तभी ये घटना हुई ।

इस संबंध में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि
मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है

हरदा जिले की हंडिया तहसील के ग्राम धनगांव की प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 29 में आज सुबह करंट लगने से सुनील पिता भूरेलाल कोरकू निवासी ऊंटपड़ाव की मृत्यु हो गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता रेड क्रॉस से तत्काल स्वीकृत की।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.