ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

नेस्ट कलोनी के कॉलोनाइजर ने नाले पर किया था अतिक्रमण जेबीसी से तोड़ा पक्का निर्माण

नेस्ट कलोनी के कॉलोनाइजर ने नाले पर किया था अतिक्रमण जेबीसी से तोड़ा क्का निर्माण

खिरकिया/ नगर परिषद के वार्ड 9 में में रोड पर दाना बाबा के सामने नेस्ट कॉलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा नाले पर पुलिया बनाकर कब्जा कर लिया था। जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में जल निकासी नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को नगर परिषद के अमले ने जल निकासी के लिए नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी से पक्के निर्माण कार्य को तोड़ा गया। जानकारी के अनुसार नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में नाले पर किए गए अतिक्रमण के मामले में नगर परिषद ने कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया था। अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया था। जिसके चलते शुक्रवार को नगर परिषद ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि नाले पर अतिक्रमण किए जाने की वजह से जल निकासी नहीं हो पा रही थी। खासतौर पर बारिश के दिनों में इस क्षेत्र पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने जल निकासी के लिए नाले की न केवल साफ-सफाई की है। बल्कि नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया है।नगर पालिका के सीएमओ राकेश मिश्रा ने बताया कि नेस्ट कॉलोनी के कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया था। शुक्रवार को नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया गया है। ताकि नाले से जल निकासी हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.